नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने दिया जागरूकता का संदेश
मधुबनी, मार्च 30 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। खजौली प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेता ककर्घट्टीघटी में सत्र 2025-26 के वार्षिकोत्सव समारोह सह अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मंच संचालन शिक्षक सतीश कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा, बीडीओ लवली कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मधुसूदन प्रसाद तथा सीआरसी संचालक उपेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ समारोह की औपचारिक शुरुआत हुई। अतिथियों को पाग, दुपट्टा एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने जल-जीवन-हरियाली, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर अभिभावकों और ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.