सीतापुर, फरवरी 19 -- सीतापुर, संवाददाता। डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम के अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ डायरिया के प्रति जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने डायरिया से सम्बन्धित नुक्कड़ नाटक, रोल प्ले, पोस्टर प्रतियोगिता व लेखन के माध्यम से बच्चों को जागरुक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. दीपेन्द्र वर्मा ने दस्त रोग व बचाव पर जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया है कि बच्चे द्वारा दिन में तीन से अधिक बार और पतला या पानी जैसा मल त्याग किया जाना ही दस्त लगना या डायरिया है। डायरिया बैक्टीरिया वायरस व अमीबा तीनों से फैल सकता है। अर्बन चिकित्सक डॉ. शानू कुमार वर्मा ने डायरिया के रोकथाम के लिये सकारात्मक व्यवहार अपनाने ...