सोनभद्र, मार्च 16 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन रविवार को सर्वप्रथम स्वयंसेवकों और स्वयं सेविकाओं ने योगाभ्यास किया। इसके पश्चात प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार सहित कार्यक्रम अधिकारियों, स्वयंसेवकों और स्वयं सेविकाओं ने नारी शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण अभियान पर रैली निकाली। रैली के माध्यम से खैरटिया गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों को बताया कि भारत की महिलाएं राफेल उड़ा रही जबकि पड़ोसी देशों में उन्हें पर्दे में कैद किया जा रहा हैं। वहीं छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक व भाषण प्रतियोगिता के जरिए महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए लोगों का आहवान किया। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा की वाणिज्य विभाग की अस्सिटेंट प्रोफेसर डा....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.