पिथौरागढ़, जून 25 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। 80 वीं उत्तराखंड एनसीसी वाहिनी की ओर से झूलाघाट कनारी गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी के निर्देश पर कैडेटस गांव पहुंचे। इस दौरान कैडेटस ने नुक्कड़ नाटकों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। बटालियन हेडक्वाटर के 20 एनसीसी कैडेटस दल के गांव पहुंचने पर ग्राम प्रधान लक्ष्मण चंद ने उनका स्वागत किया। दल में शामिल रहे सूबेदार हरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को नशे से होने वाली हानियों, नशे की लत का बच्चों, नवयुवकों, महिलाओं व समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी। साथ ही सिंह ने सरकार की ओर से सीमांत क्षेत्रों के वाइब्रेंट विलेज के लिए संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी। ग्राम प्रधान चंद ने कहा 80 वीं बटालियन...