नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत और प्रचार सामग्री के माध्यम से गांव-गांव पहुंच रहा नशामुक्ति का संदेश
चतरा, जून 20 -- चतरा, संवाददाता। झारखंड सरकार के निर्देशानुसार 15 जून से 26 जून 2026 तक संचालित राज्यव्यापी नशीले पदार्थों के खिलाफ जनजागरुकता अभियान के अंतर्गत चतरा जिले में व्यापक स्तर पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रवि आनंद के मार्गदर्शन में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न माध्यमों से नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। अभियान के तहत जिलेभर में कुल 12 सांस्कृतिक एवं नुक्कड़ नाटक दलों द्वारा आमजनों को नशीले पदार्थों के सेवन से होनेवाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इनमें कल्याण फाउंडेशन, कोडरमा, लोकमित्र, हजारीबाग, समर्पण, सुंदरनगर (कोडरमा), जन चेतना सांस्कृतिक मंच, प्रतापपुर, युवा विकास केंद्र, मोस्ट डेडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.