अमरोहा, मार्च 13 -- गजरौला, संवाददाता। रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, गजरौला की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन गुरुवार को प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम में जाकर सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। वहीं प्राचार्य ने भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर नुक्कड़ नाटक में पलक, काजल, आस्था शर्मा, तनु, ट्विंकल, काजल शर्मा, गीतिका, कशिश, निशा, दीपा गिरी तथा आरती गिरी ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्राचार्य प्रोफेसर महबूब अली गौरी ने शिविर में पहुंचकर गतिविधियों का अवलोकन किया और स्वयंसेवकों की लगन एवं अनुशासन की सराहना की। कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम ...