कौशाम्बी, जनवरी 7 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को करारी इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया ने चौराहे पर नुक्कड़ सभा की। सवारी वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन की हिदायत दी। कहा कि निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं, गलत साइड वाहन न चलाएं, तेज रफ्तार से बचें और सड़क पर अनुशासन बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-रिक्शा और टेंपो चालकों की लापरवाही से अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चालकों को यातायात संकेतों का पालन करने, निर्धारित स्टैंड पर ही वाहन खड़ा करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की नसीहत दी। वहीं, दूसरी ओर सैनी थाना परिसर में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें थाना प्रभारी ...