फरीदाबाद, अप्रैल 18 -- फरीदाबाद,धनंजय चौहान। जनगणना को लेकर लोगों में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और रंगमंच फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने 'स्वयं गणना' के महत्व को सरल और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। कॉलेज में आयोजित नाटक के माध्यम से लोगों को बताया गया कि देश के विकास की योजनाओं को सही दिशा देने के लिए सटीक जनसंख्या आंकड़े बेहद जरूरी हैं। कलाकारों ने संदेश दिया कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जनगणना में अहम है और इससे सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास जैसी योजनाएं बेहतर तरीके से लागू करने में मदद मिलती है। यह भी पढ़ें- स्वगणना शुरू, आप खुद दर्ज करा सकते हैं जानकारी कार्यक्रम के दूसरे चरण में 'स्वयं जागरुकता नाटक' प्रस्तुत किया गया, जिसमें डिजिटल मा...