गाज़ियाबाद, जनवरी 28 -- गाजियाबाद। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को परिवहन कार्यालय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। नाटक के जरिए हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, शराब पीकर वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने, पैदल यात्रियों और स्कूल बच्चों की सुरक्षा जैसे अहम विषयों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। एआरटीओ (प्रशासन) अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण मानवीय लापरवाही है, इसे जागरुकता से रोका जा सकता है। वहीं यात्री और माल कर अधिकारी राजेश्वर कुशवाहा ने वाहन चालकों से यातायात नियमों के कड़ाई से पालन की अपील की। इस मौके पर मोटर वाहन निरीक्षक विवेक खरवार और प्रमोद गौतम मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.