देहरादून, जुलाई 15 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम के समर्थन में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक से शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं को उजागर किया।बुधवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता अभिनव थापर द्वारा प्रेमनगर बाजार के मुख्य चौराहे पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से राज्य एवं देश की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं और युवाओं के सामने खड़ी चुनौतियों को प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने विद्यार्थियों पर बढ़ते मानसिक दबाव, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, बेरोज़गारी और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर प्रश्नों को मंचित कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यह भी पढ़ें- अधिकारियों क...