बागेश्वर, मार्च 13 -- नगर पंचायत गरुड़ की ओर से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गरुड़ बाजार में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के महत्व और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। नुक्कड़ नाटक के जरिए कलाकारों ने लोगों को कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फैलाने, शौचालय के नियमित उपयोग, सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखने तथा पॉलीथीन का उपयोग न करने का संदेश दिया। नाटक के माध्यम से यह बताया गया कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा और नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी धीरज कांडपाल ने बताया कि नगर क्षेत्र में लगातार स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जनसहभागिता ब...