चम्पावत, फरवरी 12 -- चम्पावत। चम्पावत में पुलिस ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। गुरुवार को मोटर स्टेशन में यातायात प्रभारी हयात सिंह के नेतत्व में स्कूली बच्चों ने नाटक के जरिए वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, हेलमेट पहन कर दोपहिया वाहन चलाने, नशे में वाहन नहीं चलाने आदि के बारे में बताया। यहां धीरज वर्मा, प्रशांत बोहरा, पूजा कालाकोटी, बबीता पालीवाल,ज्योती गोस्वामी, बबीता अधिकारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...