शाहजहांपुर, मार्च 30 -- शाहजहांपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चल रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत रविवार को जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देशन में खिरनीबाग, कस्तूरबा महिला छात्रावास और रिजर्व पुलिस लाइन में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता फैलाई गई। नुक्कड़ नाटक के जरिए महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा और दहेज प्रथा जैसे विषयों को उठाते हुए महिलाओं को सतर्क और जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने महिलाओं और छात्राओं को अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी।इस दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और 181 की जानकारी देते हुए पंफलेट वितरित किए गए। साथ ही किसी भ...