प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- सेंट कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल की सलोरी शाखा में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणादायक पंक्तियां प्रस्तुत कीं। इसके बाद बच्चों ने स्वच्छता अभियान पर आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश दिया कि स्वच्छता केवल हमारे घर तक सीमित न रहकर पूरे समाज और देश की जिम्मेदारी है। बच्चों ने जागरूकता रैली भी निकाली। प्रधानाचार्या गीता चौहान एवं कोऑर्डिनेटर प्रियंका चतुर्वेदी ने मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर शिक्षिकाएं ममता मालवीय, आनंद बेबी पांडेय, मीनाक्षी शुक्ला, नाज़नीन शफीक, वंदना अग्रवाल, कस्तूरी पांडेय, मोना जुयाल एवं संध्या त्रिपाठी उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- लघुनाटिका से दिया सत्य-अहिंस...