छपरा, मार्च 28 -- एकमा। दलित ग्रामीण विकास सेवा संस्थान, पोझी परसा के तत्वावधान में शनिवार को एकमा प्रखंड कार्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजन सशक्तिकरण को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुति के जरिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और लोगों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान यूडीआईडी, संबल योजना तथा दिव्यांगजन के लिए मोटराइज्ड साइकिल, व्हीलचेयर, चश्मा, बैट्री चालित साइकिल, पारिवारिक लाभ योजना और वृद्धा पेंशन जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। जागरूकता अभियान में टीम लीडर बिट्टू निगम के साथ मनीष रंगीला, सरोज कुमार, छोटू कुमार, राजू कुमार, अंजली कुमारी, पुतुल कुमारी व धनंजय कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

हि...