मेरठ, मार्च 24 -- कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से विश्व क्षय रोग दिवस पर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगला बट्टू और सूरजकुंड पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनसमुदाय को टीबी के लक्षणों, समय पर जांच, निशुल्क उपचार सुविधाओं तथा नियमित दवा सेवन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. संजीव कुमार, डॉ. तनवीर बानो, डॉ. सीमा जैन, डॉ. नीलम एस. गौतम, डॉ. विजय कुमार, डॉ. कृति एवं डॉ. आशु तथा जूनियर रेजिडेंट डॉ गुलाम, डॉ. शोभित, डॉ. दिर्तेश एवं डॉ. राशिद का भी योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...