जौनपुर, सितम्बर 20 -- मड़ियाहूं , हिन्दुस्तान संवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की चार विधानसभा में नुक्कड़ नाटक और नाट्य मंचन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा। यह जानकारी भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने मड़ियाहूं डाक बंगले में मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि 'सेवा संकल्प अभियान' 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- रंगमंच पर जीवंत होंगे मोदी के सेवा, समर्पण और सुशासन के प्रेरक प्रसंग : ब्रजेश पाठक इसके तहत कलाकार नुक्कड़ नाटक, गीत, संवाद और सांस्कृतिक प्रस्त...