प्रयागराज, दिसम्बर 16 -- उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन 14 से 20 दिसंबर तक किया जा रहा है। ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए मंडल के स्टेशनों, कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में पोस्टर, पम्फलेट वितरण, नुक्कड़ नाटक, ड्राइंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता और प्रदर्शनी लगाई जा रही है। मंगलवार को जागरूकता रैली भी निकाली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...