नुक्कड़ नाटक व रोल प्ले के माध्यम से मॉडल यूथ ग्राम सभा आयोजित
पाकुड़, अक्टूबर 5 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय, पाकुड़िया में सोमवार को मॉडल यूथ ग्रामसभा (एम वाई जी एस) का अंतिम प्रदर्शन नुक्कड़ नाटक एवं रोल-प्ले के माध्यम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने ग्रामसभा की कार्यप्रणाली, जनप्रतिनिधियों की भूमिका, स्थानीय समस्याओं पर चर्चा तथा सामूहिक निर्णय लेने की प्रक्रिया का प्रभावी प्रदर्शन किया। छात्राओं ने शिक्षा, विद्यालय में नियमित उपस्थिति, ड्रॉपआउट, बाल विवाह सहित अन्य सामाजिक मुद्दों को ग्रामसभा के समक्ष उठाते हुए उनके समाधान पर चर्चा की। छात्राओं ने पूरे आत्मविश्वास और प्रभावी संवाद के साथ अपनी-अपनी भूमिकाओं का निर्वहन करते हुए लोकतांत्रिक सहभागिता एवं स्थानीय स्वशासन की समझ का परिचय दिया। यह भी पढ़ें- Pakur News: बच्चों ने विद्यालय में किया मॉडल यु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.