बांदा, अक्टूबर 2 -- बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय द्वारा आयोजित रेबीज जागरूकता सप्ताह का समापन गांधी जयंती पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के साथ हुआ। कार्यक्रम कुलपति प्रो. एस.वी.एस. राजू के निर्देशन एवं महाविद्यालय के एसोसिएट डीन डॉ. शैलेन्द्र चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सप्ताह का संदेश "स्ट्रॉन्गर टुगेदर" (एक साथ मजबूत) रहा। अभियान के अंतर्गत 22 सितंबर को ग्राम मवई बुजुर्ग तथा 23 सितंबर को ग्राम कनवारा में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को रेबीज के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार की जानकारी दी गई तथा श्वानों का टीकाकरण किया गया। इसके अलावा विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न महाविद्यालयों एवं डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, बांदा में जागरूकता व्याख्यान और संवादात्मक सत्र आयोज...