महोबा, मई 22 -- महोबा,संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरुकता अभियान चलाकर महिलाओं को जागरुक किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। महिला हिंसा की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर की गई।वरांगना संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को जागरुक करने के लिए मुहिम छेड़ी गई है। कबरई व जैतपुर विकासखंड के दस गांव में पांच दिवसीय अभियान शुरु किया गया है। यह अभियान 26 मई तक चलेगा संस्था की वरिष्ठ संदर्भ समुह की सदस्य शबीना मुमताज ने कहा कि महिला हिंसा की घटनाएं समाज को शर्मसार करने वाली हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए जागरुक होना पड़ेगा जिससे महिला हिंसा की घटनाओं पर कमी आएगी। यह भी पढ़ें- आधी आबादी को दी गई अधिकारों की जानकारी संस्था की निदेशक पुष्पा शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिला हिं...