मुरादाबाद, जनवरी 22 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी के अंतर्गत थावंला व पीपली गांव में नुक्कड़ नाटक के जरिए आम नागरिकों को टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गई और टीकाकरण का प्रचार- प्रसार किया गया। सभी से आहवान किया कि जीरो से 16 वर्ष तक के बच्चों को टीक लगवाएं। वही टीकों से होने वाले लाभ भी बताएं। गुरुवार को क्षेत्र के गांव ढकिया नरु, नौसेना, इब्राहिमपुर मिर्जा आदि में भी कार्यक्रम किए गए। जिला कोऑर्डिनेटर मोहम्मद जावेद अख्तर, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक चंचल सिंह आजाद, रजत शर्मा, संजय कुमार के अलावा ग्राम प्रधान व आशाएं भी कार्यक्रम में मौजूद रही। जागरूकता अभियान के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजपाल सिंह ने रवाना किया। इस मौके पर विकेश कुमार, मनीष कुमार, अमित कुमार, सानू आदि सहित अनेकों...