बागेश्वर, मार्च 21 -- नगर पंचायत ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नगरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी धीरज कांडपाल ने कहा कि गरुड़ नगर पंचायत को सबसे स्वच्छ नगर पंचायत बनाना उनका एकमात्र लक्ष्य है। नगर पंचायत की टीम जगह-जगह जागरूकता के कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कूड़ा न फैलाने, डस्टबिन का प्रयोग करने, जैविक और अजैविक कूड़े को अलग-अलग रखने की नगरवासियों से अपील कर रही है। खोलिया विवेकानंद इंटर कालेज में बच्चों को जानकारी देते हुए ईओ धीरज कांडपाल ने कहा कि गंदगी से बीमारियां फैलती हैं। स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता जरूरी है। उन्होंने पॉलीथिन का प्रयोग न करने और सामान लाने के लिए कपड़े के थैले का प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी, पर्यावरण पर्यवेक्षक कविता पांडे, ...