गया, मार्च 6 -- जिला पदाधिकार के निर्देश पर शुक्रवार को आमस ब्लॉक में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कई जरूरी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। बीडीओ नीरज कुमार राय ने बताया कि अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत आमस प्रखंड सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना, कबीर अंत्येष्टि योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मौजूद वृद्धजनों से उनके विचार भी लिये गए। इसके बाद नुक्कड़ नाटक के माध्यम से माता-पिता व वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण, कल्याण अधिनियम 2007 के प्रावधानों और अनुमंडलों में संचालित बुनियाद केंद्रों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री उज्जवल दृष्टि योजना के तहत 50 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों को आंख जांच कर निशुल्क चश्मा दिए गए। साथ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.