काशीपुर, अगस्त 8 -- काशीपुर। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन की ओर से संचालित इंपार्ट सामाजिक संस्था ने शनिवार को विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूक किया। बाजपुर रोड स्थित आलू फार्म, सरवरखेड़ा, रेलवे स्टेशन और सरकारी अस्पताल के सामने लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के तहत प्रवासियों के बीच नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। संस्था के सदस्यों ने एचआईवी, एड्स, टीबी, एसटीआई, हेपेटाइटिस-बी और सी के बारे में जानकारी दी। साथ ही एचआईवी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रबंधक हरीश सिंह राणा, आईसीटीसी केंद्र काउंसलर सरिता ठाकुर समेत स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...