नोएडा, सितम्बर 29 -- यूपी ट्रेड शो नुक्कड़ नाटक के जरिए यूपी पुलिस डायल 112 के प्रति जागरूक किया ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पुलिस की दमदार प्रस्तुति ने लोगों को काफी आकर्षित किया। मंगलवार को मेले के समापन के दिन एक टीम ने नुक्कड़ नाटक के जरिए पुलिस की डायल 112 सेवा के बारे में लोगों को जागरूक किया। डायल 112 पर कॉल करने पर यूपी पुलिस लोगों की कैसे मदद करती है, इसके बारे में जानकारी दी गई।

नुक्कड़ नाटक की प्रमुख बातें नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को हादसे में घायलों की मदद करने के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाये, पुलिस मददगार से कोई पूछताछ नहीं करेगी। इसके अलावा महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक के जरिए ...