सराईकेला, सितम्बर 7 -- सरायकेला। लोकसभा आम चुनाव 2019 के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने वाले कलाकारों के साथ सरकारी तंत्र की संवेदनहीनता का बड़ा मामला सामने आया है। जिले के ईचागढ़ प्रखंड में दिन-रात एक कर चुनावी जागरूकता अभियान चलाने वाली पंजीकृत ए ग्रेड की कला मंडली वीणा पाणि नृत्य नाट्य दल, टीकर, ईचागढ़ पिछले सात सालों से अपने वैध पारिश्रमिक के लिए भटक रहे हैं। अधिकारियों और दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर थक चुके इन कलाकारों के सामने अब गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस संबंध में नाट्य दल के संचालक संतोष कुमार राय ने आवेदन झारखंड सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक को सौंप कर बकाया भुगतान की मांग की है। नाट्य दल के संचालक राय ने बताया कि उन्होंने काम के बदले मिलने वाले भुगतान के लिए सभी सरकारी नियमों को पूरा किया था। टीम की ओर से...