वाराणसी, अगस्त 13 -- वाराणसी। बीएचयू में बुधवार से एंटी-रैगिंग जागरूकता सप्ताह शुरू हुआ है। एंटी-रैगिंग स्क्वाड तथा आईएमएस बीएचयू की एंटी-रैगिंग स्क्वाड द्वारा संयुक्त रूप से नुक्कड़ नाटक से सुरक्षित, सम्मानजनक, समावेशी और रैगिंग मुक्त वातावरण का संदेश दिया गया। पूरे सप्ताह के दौरान पेंटिंग एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, जागरूकता रैली, छात्रावासों एवं विभिन्न संकायों का भ्रमण तथा अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह, आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार, प्रो. ललित मोहन अग्रवाल, प्रो. सुनील कुमार राव मौजूद थे। यह भी पढ़ें- नए विद्यार्थियों का मार्गदर्शक और सहयोगी बने सीनियर: फा. रोशन बा यह भी पढ़ें- चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में मनाया एंटी रैगिंग दिवस

हिंदी हिन्दुस्...