देवघर, जून 13 -- देवघर। नशा मुक्ति को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को पालोजोरी बाजार स्थित हनुमान मंदिर के समीप विकास विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस निरीक्षक संजय कुमार यादव की उपस्थिति में आयोजित हुआ। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और नशामुक्त भारत के निर्माण का संदेश दिया। नाटक में छात्र-छात्राओं ने प्रभावशाली अभिनय के जरिए दिखाया कि किस प्रकार नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक साबित होता है। बच्चों ने बताया कि छोटी-छोटी घरेलू समस्याओं से लेकर कई बड़ी आपराधिक घटनाओं के पीछे नशे की भूमिका रहती है। यह भी पढ़ें- नशे के खिलाफ जागरुकता के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित नशे की लत इंसान की सोचने-समझने की क्षमता को प्रभा...