लखनऊ, जनवरी 28 -- हेलमेट लुक्स के लिए नहीं, जीवन रक्षा के लिए है : किंजल सिंह सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत बुधवार को वाहन परीक्षण एवं प्रमाणीकरण केंद्र, लखनऊ में सड़क सुरक्षा में स्काउट-गाइड की भूमिका विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने नुक्कड़ नाटक और प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने अपने संबोधन में सड़क सुरक्षा को केवल एक सरकारी अभियान तक सीमित न रखकर इसे पारिवारिक क्रांति और जनांदोलन बनाने का आह्वान किया। अभिभावकों से अपील की कि यदि कोई बच्चा बिना हेलमेट या लाइसेंस के वाहन चलाने की जिद करता है, तो उसे रोकना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी ...