औरैया, अप्रैल 9 -- औरैया, संवाददाता। जिले में ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से हुई फसल बर्बादी के बाद मुआवजा वितरण को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि जिन बटाईदार किसानों की फसल पूरी तरह तबाह हुई, उन्हें दरकिनार कर खेत मालिक ही मुआवजा ले रहे हैं। इससे बटाई पर खेती करने वाले किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और अब वे प्रशासन से अपने हक की मांग उठाने की तैयारी में हैं। जिले के करीब 20 गांवों में ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इसमें सहार विकासखंड की ग्राम पंचायत बिधूना के छह गांव, कंचौसी क्षेत्र के चार गांव और औरैया विकासखंड की चार ग्राम पंचायतें शामिल हैं, जहां व्यापक स्तर पर फसल चौपट हुई है। क्योंटरा और बंथरा गांव सबसे ज्यादा प्रभावित रहे, जहां 70 से 80 फीसदी तक गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। जिले में करीब 70 फी...