औरैया, अप्रैल 9 -- औरैया, संवाददाता। बारिश और ओलावृष्टि से जिले के किसानों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन प्रशासन द्वारा कराए जा रहे फसल क्षति के आकलन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। किसानों का आरोप है कि जहां फसल बर्बादी ज्यादा हुई है, वहां भी सर्वे में केवल 20 से 22 फीसदी नुकसान दिखाया जा रहा है, जिससे उन्हें मुआवजा मिलने की संभावना लगभग खत्म हो गई है। जानकारी के अनुसार, जिले के चारों विकासखंडों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। हालांकि ज्यादातर क्षेत्रों में प्रशासनिक रिपोर्ट में 20 फीसदी से कम क्षति दर्शाई जा रही है। जबकि जमीनी हकीकत इससे काफी अलग बताई जा रही है। बिधूना क्षेत्र के बंथरा गांव में किसानों का कहना है कि करीब 80 फीसदी तक गेहूं की फसल नष्ट हो गई, लेकिन सर्वे में इसे काफी कम दिखाया गया है। वहीं मलौसी गांव में भी वास्तविक नुकसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.