उरई, अप्रैल 5 -- उरई। जिले में ओलावृष्टि एवं बारिश से फसलों में हुई तबाही को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है और डीएम के निर्देशन में टीमें लगातार काम में जुटी हुई हैं। डीएम ने बटाईदार किसानों को भी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है साथ ही लेखपालों को निर्देशित किया गया है साथ ही जनहानि व पशुहानि की स्थिति में 24 घंटे के अंदर सहायता दिलाने के निर्देश दिए हैं। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि सभी अधिकारियों से लेकर राजस्व निरीक्षक, लेखपालों और कृषि विभाग की टीमों को सर्वे में लगाया गया है। साथ ही फसल बीमा कंपनियों को भी निर्देशित किया कि वे त्वरित रूप से नुकसान का आकलन कर किसानों को लाभ दिलाने की प्रक्रिया सुनिश्चित करें।कुठौंद और माधौगढ़ क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान है, जबकि जालौन और कोंच तहसीलों में आंशिक क्षति दर्ज की गई है। मदनेपुर, गोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.