बिजनौर, मार्च 17 -- बिजनौर। रात में आंधी के साथ आई बारिश से किसानों को झटका लगा है। आंधी और बारिश से किसानों की गेहूं और सरसों की फसल गिर गई तो वहीं आम की फसल पर आया कुछ बौर भी गिर गया। आंधी होर्डिंग्स और पेड़ टूटकर गिर गए तो वहीं कुछ मोहल्लों की बिजली भी गायब हो गई। आंधी और बारिश ने सर्दी का एहसास कराया। सुबह ही लोगों ने गर्म कपडे़ पहने। रविवार की देर रात अचानक आसमान में काले बादल और बिजली कड़कड़ाने लगी। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीर दिखी। आंधी और बारिश से किसानों के गेहूं गिर गए तो सरसों की पकी हुई फसल की गिर गई। वहीं आम का बौर भी काफी जमीन पर गिर गया। आंधी से पेड़ टूटकर जमीन पर गिर गए तो काफी होर्डिंग्स भी गिर गए। कुछ मोहल्लों की बिजली भी चली गई और बाद में बिजली आने से लोगों को राहत मिली।वर्जनज...