बक्सर, अप्रैल 9 -- नुआंव व सोवां पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी होगे आमने सामने नुआंव पैक्स में सदस्य के चार सीटों पर संघर्ष की बनी है स्थिति 20 अप्रैल को होगा मतदान,उसी दिन मतपत्रों की होगी गिनती डुमरांव,हमारे प्रतिनिधि। नुआंव और सोवां पैक्स के अध्यक्ष व सदस्य पद के चुनाव को लेकर गहमागहमी की स्थिति बनी हुई है। नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया गया।अंतिम दिन भी प्रखंड कार्यालय में प्रत्याशियों व समर्थकों की भीड लगी रही। दोनों पैक्सों के लिए कुल 31 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। सोवां में निर्विरोध चुने जाने की संभावना ः पैक्स में अध्यक्ष को लेकर सदस्यों की कुल संख्या 12 होती है।सोवां पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। जबकि सदस्य पद के लिए क...