फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 4 -- फर्रुखाबाद। उत्तर मध्य रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर महेश कुमार ने बताया कि छह अप्रैल से आगामी सूचना तक नीवकरोरी अंडरपास अस्थाई रूप से बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि अंडरपास की सड़क निर्मित होनी है। इसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। काम 25 दिन तक चलने का अनुमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...