मेरठ, अप्रैल 27 -- क्षेत्र में सोमवार शाम तेज रफ्तार बाइक नील गाय से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। लोगों ने सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं पर रोक लगाने की मांग उठाई। जानकारी के अनुसार हस्तिनापुर क्षेत्र के रहने वाले सुमित और शुभम पाल किसी काम से मवाना आ रहे थे। मवाना-हस्तिनापुर रोड पर गंगनहर के पास सोमवार शाम करीब 6:30 बजे बिजलीघर के पास अचानक नीलगाय सामने आ गई, जिससे बचने का मौका नहीं मिल पाया और बाइक सीधे उससे जा टकराई। यह भी पढ़ें- डीसीएम की चपेट में आने से युवक की मौत जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई।आसपास क...