लातेहार, मार्च 16 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के पुटुवागढ़ में जंगली नील गायों ने रविवार को करीब पांच एकड़ में लगी गेहूं, चना और मसूर की फसल को नष्ट कर दिया। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसान देवराज तिवारी आदि किसानों ने बताया कि जंगली नील गाय आई और उनके अलावा महेंद्र उपाध्याय, मन्द्रू पूर्ति, जुनुल बारा, फागू मुंडा की खेत में लगी चना और गेहूं की फसल को खाने के साथ-साथ अपने पैरों से रौंदकर बर्बाद कर दिया। उन्होंने बताया कि इसमे लगभग एक लाख से अधिक का नुकसान किसानों को हुआ है। वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.