मऊ, मई 1 -- इंदारा (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के कटवांस गांव से बलिया जिले के खूंटा बहोरवा गांव जा रही बारात में शामिल कार गुरुवार की देर शाम मऊ-बलिया सीमा के इब्राहिमपट्टी नहर के पासनील गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के कटवासं गांव निवासी मुन्ना राजभर के लड़के की बारात गुरुवार की शाम बलिया जिले के खूंटा बहोरवा गांव के रविन्द्र राजभर के घर जा रही थी। उसी बारात में शामिल होने के लिए कोपागंज थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर बाबुपुर गांव निवासी 26 वर्षीय राम प्रसाद, 23 वर्षीय प्रशांत, 27 वर्षीय विकास गुप्ता कार में सवार होकर जा रहे थे। कार सवार युवक जैसे ही मऊ-बलिया सीमा के इब्राहि...