इंदौर, अक्टूबर 15 -- मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के बाद इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। इस मामले में अब लोगों की निगाहें राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी पर टिकीं हैं। सोशल मीडिया पर दोनों मामलों की तुलना करते हुए सोनम को भी कड़ी सजा देने की मांग उठ रही है। हालांकि, सोनम को क्या सजा मिलेगी, इसका फैसला अदालत में पेश सबूतों और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर ही होगा।हनीमून पर राजा की हत्या, 510 दिन बाद भी चर्चा में मामला राजा रघुवंशी की हत्या 23 मई 2025 को मेघालय में हनीमून के दौरान हुई थी। इस मामले ने उस समय पूरे देश को झकझोर दिया था। शादी के बाद हनीमून पर गए राजा और सोनम के लापता होने की खबर सामने आने के बाद परिवार और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की...