नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- मेरठ, प्रमुख संवाददाता। नीले ड्रम हत्याकांड में सजा होने के बाद अब मेरठ के चर्चित सांप कांड के आरोपी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप की बैचेनी बढ़ गई है। कोर्ट दोनों को 16 अक्टूबर को सजा सुनाने वाली है। ऐसे में कई चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसके अलावा मेरठ जेल में पांच महिलाएं पति और बेटे की हत्या के आरोप में बंद हैं। कोर्ट के सख्त रवैये को देखते हुए सभी की सांसें अटकी हुई हैं। बहसूमा के अकबरपुर सादात गांव में 12 अप्रैल 2025 की रात को घर के अंदर ही अमित कश्यप की हत्या पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर कर दी थी। सर्पदंश से मौत दिखाने के लिए लाश के नीचे एक सांप दबा दिया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को गिरफ्तार किया गया था। इसी ...