सोनभद्र, मार्च 24 -- अनपरा,संवाददाता। उप्र राविप अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया है। समिति के अनपरा कालोनी कार्यालय पर संरक्षक इं चंद्र प्रकाश,इं वीके दिनकर और इं संदीप रजक की मौजूदगी में मुख्य चुनाव अधिकारी रवि एस कुरील और चुनाव अधिकारी इं शशिप्रकाश व घनश्याम नयी कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पुरी की गयी। नयी समिति में नीलेश कुमार भारती अध्यक्ष,घनश्याम उपाध्यक्ष, सचिव राजाराम ,कोषाध्यक्ष राम सरीखा प्रसाद ,लेखानिरीक्षक रघुवीर सिंह,कार्यालय सचिव संदीप रमन व प्रचार सचिव हरिकेश कुमार भारती व अशोक कुमार को बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...