अल्मोड़ा, मई 11 -- मुकेश सक्टा, रानीखेत। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ रानीखेत पुलिस ने अभियान चलाया। कोतवाल भुवन चंद्र जोशी के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग की। इस दौरान एक कार में नीली लाल बत्ती के साथ हूटर लगा हुआ मिला। एसाअई बृजमोहन भट्ट ने कार्रवाई करते हुए कार से नीली-लाल बत्ती के साथ हूटर हटाया और कार स्वामी का चालान काट दिया। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की हरकत नहीं करने की हिदायत दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...