देहरादून, नवम्बर 13 -- हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में कार का हूटर बजाकर रौब ग़ालिब करना एक युवक को भारी पड़ गया। कार में पुलिस की तरह नीली बत्ती भी लगी हुई थी। चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने युवक को पकड़ लिया और कोई वैध दस्तावेज न मिलने पर मौके पर ही कार को सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में सख्त चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। सिडकुल थाना पुलिस भी किर्बी चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान चिन्मय चौक से एक काले रंग की स्कॉर्पियो तेजी से निकली। कार में पुलिस की तरह लाल नीली बत्ती लगी हुई थी। कार सवार युवक लगातार हूटर बजा रहा था। हूटर बजाते हुए जब कार किर्बी चौक की तरफ आई तो पुलिसकर्मियों ने कार को रोक कर चेक किया। कार चालक युवक को नीचे...