नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट ने सोमवार को अपना नया लोगो जारी किया। यह लोगो चुनाव आयोग की ओर से दिए गए अंतरिम चुनाव चिह्न 'फुटबॉल खिलाड़ी' पर आधारित है। पार्टी ने अपने सभी नेताओं, विधायकों, सांसदों और कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे इस लोगो का हर जगह प्रचार करें, ताकि मतदाता जल्दी इसे पहचान सकें। बता दें कि पार्टी का पुराना नाम 'ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' और पुराना चुनाव चिह्न 'जोड़ा घास फूल' फिलहाल इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। चुनाव आयोग ने पार्टी के अंदर चल रहे विवाद के कारण दोनों पर रोक लगा दी है। इसलिए ममता बनर्जी गुट अब नई पहचान के साथ मैदान में उतर रहा है। यह भी पढ़ें- ज्यादा मत बोलिए, वरना... CJI सूर्यकांत ने कपिल सिब्बल से क्यों कहा ऐसा? नए लोगो के बीच में फुटबॉल खिलाड़ी की तस्वीर रखी गई है। उसके चारों तर...