नीला ड्रम केस : पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर और दोनों विवेचक की गवाही पढ़कर सुनाई
मेरठ, जून 9 -- नीला ड्रम केस यानी सौरभ हत्याकांड में मंगलवार को जिला जज कोर्ट में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर और दोनों विवेचक की गवाही पढ़कर सुनाई गई। अब इस मामले में बुधवार को भी सुनवाई होगी। फिलहाल केस में लगातार सुनवाई चल रही है। ब्रह्मपुरी निवासी सौरभ राजपूत मर्चेंट नेवी में काम करता था और बाद में लंदन की बेकरी में नौकरी करने लगा। फरवरी 2025 को पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए सौरभ लंदन से मेरठ वापस आया था। तीन मार्च की रात मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सौरभ के सीने पर चाकू से वार किए और हत्या कर दी थी। लाश के टुकड़े किए और इसे नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से जमा दिया था। चार मार्च को आरोपी साहिल और मुस्कान हिमाचल घूमने के लिए फरार हो गए और 17 मार्च को वापस आए थे। 18 मार्च को दोनों की गिरफ्तारी कर लाश बरामद की गई। दोनों आरोपी साहिल औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.