मेरठ, जून 12 -- नीला ड्रम केस यानी सौरभ हत्याकांड में गुरुवार को तीन मुख्य गवाह की गवाही को लेकर कोर्ट में जानकारी दी गई। बताया गया कि कैसे ड्रम काटकर सौरभ की सिर कटी लाश को बाहर निकाला गया था। इस प्रकरण में आज भी सुनवाई होगी। सौरभ हत्याकांड में जिला जज कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस मामले में 22 गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है और केस आखिरी चरण में है। बचाव और वादी पक्ष के वकीलों की फाइनल बहस हो रही है और कोर्ट में गवाहों की गवाही को पढ़कर सुनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को रिलायंस जीयो टेलीकॉम कंपनी के नोडल अधिकारी लोकेश, एयरटेल टेलीकॉम कंपनी के नोडल अधिकारी मयंक मिश्रा के बयान पढ़कर सुनाए गए। यह भी पढ़ें- नीला ड्रम केस : कोर्ट को बताया, कैसे सीमेंट में जमी सौरभ की लाश को काटकर बाहर निकालाप्रमुख गवाहों की गवाही इसके अलावा फील्ड यू...