मेरठ, अप्रैल 22 -- UP News: पति सौरभ को प्रेमी साहिल के साथ मिलकर मारने और शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान की मंगलवार को कोर्ट में पेशी हुई। बच्ची को गोद में लिए साहिल के साथ कोर्ट परिसर में मु्स्कान के दाखिल होते ही सौरभ की मां फफक पड़ी। मां ने रोते हुए कहा कि इसी ने मेरे बेटे का कत्ल करके हमारे हंसते खेलते परिवार को तबाह कर दिया। मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा देने की मांग भी दोबारा दोहराई। वहीं, सौरभ के भाई राहुल ने बताया कि कोर्ट में सभी लोगों ने सच का साथ दिया और मुस्कान-साहिल के खिलाफ गवाही दी है। उम्मीद है कि इंसाफ मिलेगा और दोनों को फांसी की सजा मिलेगी। भाई ने बताया कि मुस्कान जिस बच्ची को गोद में लेकर आई, वो साहिल की है। बच्ची के डीएनए जांच की भी मांग की जाएगी। दोपहर करीब 2.30 बजे के आसपास जैसे ही मुस्कान और साह...