लखीसराय, दिसम्बर 23 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में नीलाम पत्रवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य नीलाम पत्रवाद से जुड़े लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा करना तथा राजस्व वसूली की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाना था। बैठक में जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नीलाम पत्रवाद के मामलों में सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन हो सके। इसी क्रम में बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए सोमबार को सभी थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में थाना स्तर पर लंबित मामलों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि थाना-वार लंबित तमि...