भागलपुर, जुलाई 8 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला नीलाम पत्र शाखा द्वारा नीलाम पत्र वादों के निष्पादन से संबंधित जून 2026 की मासिक रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस रैंकिंग का उद्देश्य नीलाम पत्र पदाधिकारियों के कार्य निष्पादन की नियमित समीक्षा करना तथा राजस्व वसूली एवं वादों के त्वरित निष्पादन को प्रोत्साहित करना है। जून की रैंकिंग के अनुसार डीसीएलआर सदर सह नीलाम पत्र पदाधिकारी अपेक्षा मोदी ने उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके न्यायालय में 30 जून तक कुल 653 वाद लंबित थे। जिनमें से जून में 32 वादों का निष्पादन करते हुए 46.40 लाख की वसूली की गई। यह भी पढ़ें- Delhi High Court Vacancy 2026: दिल्ली हाई कोर्ट में जज बनने का सुनहरा मौका, 1.94 लाख तक मिलेगी सैलरी कहलगांव एसडीएम दूसरे तथा एसडीसी सुधीर कुमार तीसरे स्थान प...